बुलंदशहर, फरवरी 19 -- बुलंदशहर, संवाददाता। औद्योगिक गलियारे गीडा और इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों पर बिजली के बिल ने 'करंट' मार दिया है। फ्यूल सरचार्ज के नाम पर की गई भारी बढ़ोतरी ने उद्यमियों के गणित को बिगाड़ कर रख दिया है। इसका उद्योगों पर सीधा असर पड़ा है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। पावर कॉरपोरेशन द्वारा फ्यूल सरचार्ज में की गई किस्तों वाली बढ़ोतरी अब भारी पड़ने लगी है। आंकड़ों के मुताबिक, पहली बार एक प्रतिशत, फिर दो प्रतिशत और अब सीधे 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने बिलों का ग्राफ आसमान पर पहुंचा दिया है। उद्यमियों का कहना है कि यह बोझ अचानक और इतना ज्यादा है कि छोटे उद्योगों की कमर टूट गई है। सरचार्ज की वजह से फैक्ट्रियों के बिलों में भारी अंतर देखने को मिल रहा है, छोटे कारखानों का मासिक बिल 12 हजार रुपये तक बढ़ गय...