कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- सैनी थाना क्षेत्र के मीठेपुर सयारा गांव के समीप शनिवार रात लगभग 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक डीजल टैंकर के साइलेंसर में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया था। आसपास मौजूद लोगों की नींद उड़ गई थी, लेकिन चालक ने दिलेरी दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पा लिया था। कानपुर से डीजल लेकर टेवां स्थित एक निजी पेट्रोल पंप जा रहे फ्यूल टैंकर में शनिवार रात करीब 10 बजे मीठेपुर सयारा गांव के समीप अचानक साइलेंसर में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। चालक ने टैंकर में मौजूद अग्निशमन यंत्र से तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी मदद करते हुए सड़क किनारे से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। करीब एक मिनट के भीतर ही आग पूरी तरह बुझा दी गई। प्रत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.