कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) और एसबीएल स्पेशलिटी कोटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच गुरुवार को आपसी समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एसबीएल, बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड की शत प्रतिशत सहायक कंपनी है। बर्जर पेंट्स भारत की दूसरी सबसे बड़ी और विश्व की शीर्ष 15 पेंट कंपनियों में भी शामिल है। एचबीटीयू कैंपस में हुआ यह समझौता संयुक्त अनुसंधान, उत्पाद विकास, तकनीकी हस्तांतरण, फैकल्टी, उद्योग सहभागिता, छात्र प्रशिक्षण एवं टिकाऊ उन्नत कोटिंग प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देगा। एचबीटीयू कानपुर की ओर से इस एमओयू पर कुलसचिव अमित कुमार राठौर ने हस्ताक्षर किए। एसबीएल की ओर से मुख्य तकनीकी अधिकारी मानस एच उपाध्यक्ष अनुसंधान एवं विकास शरद बुचाके ने हस्ताक्षर कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.