नई दिल्ली, फरवरी 24 -- भारतीय बाजार में 7-सीटर SUV सेगमेंट पर सालों से टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का दबदबा रहा है। लेकिन, अब इस सेगमेंट में मुकाबला तेज हो गया है। कई प्रीमियम 7-सीटर SUVs पर कंपनियां Rs.3 लाख से लेकर Rs.5 लाख तक के भारी डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप बड़ी, लग्जरी और पावरफुल SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। आइए उन SUVs के बारे में जानते हैं, जिन पर इस वक्त बंपर ऑफर मिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- देश ही नहीं विदेश में भी बजा इस मारुति SUV का डंका, कीमत Rs.7 लाख से कम1- स्कोडा कोडिएक पर Rs.5 लाख की छूट स्कोडा (Skoda) की फ्लैगशिप SUV कोडिएक (Kodiaq) पर फिलहाल सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। इस पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करें तो इस पर Rs.3.5 लाख तक डीलर डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें Rs.1 लाख तक कॉरपोरेट/ल...