चम्पावत, अक्टूबर 8 -- लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में गायक फौजी ललित मोहन जोशी और बेबी प्रियंका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को कॅरियर की जानकारी दी। दोनों गायकों ने पुस्तकालय का शुभारंभ करने के बाद कई गीतों की प्रस्तुति दी। यहां स्कूल के चेयरमैन डॉ.वैभव अधिकारी, प्रबंधक डीडी जोशी, प्रधानाचार्य पूजा जोशी, सोनी रौतेला, गीता महर, दीपा गड़कोटी, पीतांबरी महरा, प्रियंका वर्मा, निर्मला जोशी, बबीता बोहरा, करिश्मा जोशी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...