उरई, दिसम्बर 13 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र के नया भवानीराम में फौजी के सूने घर का ताला तोड़ करीब 35 लाख के जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। नया भवानीराम निवासी संजीव कुमार फौजी ने पुलिस को बताया वह 11 दिसंबर को साले के शादी में शामिल होने कोंच के अंडा गए थे। घर पर ससुराल पक्ष के लोग सास, ससुर, साला, सलहज, दादी सास भी आए थे। सभी लोग कुछ जेवर पहनकर और बाकी जेवर घर में ही अलमारी में सुरक्षित रखकर शाम करीब चार बजे चले गए थे। अंडा से वह बारात लेकर सरावन गए थे। रात में किसी समय चोरों ने सूने घर के सामने के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात में एक गले का सेट कानों सहित एक, तीन जंजीर, कानों क...