उरई, फरवरी 19 -- उरई। शहर के मोहल्ला सुशील नगर में भटिंडा में तैनात फौजी के घर बदमाशों ने बुधवार रात धावा बोल दिया। चोरों ने घर की अलमारी के लॉक को तोड़कर उसमें रखे करीब 20 लाख के जेवरात के साथ 20000 नगदी चुरा ली। इस दौरान फौजी की पत्नी आहट पाकर जाग गईं तो बदमाशों ने पत्नी, बेटा व बेटी की पिटाई कर उनको कमरे में बंद कर भाग निकले। बदमाश घर में सीढ़ी लगाकर घुसे थे और फिर छत की दीवार में सेंध लगाकर नीचे पहुँचे थे। घटना की जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। एसपी ने एसओजी व सर्विलांस टीम सहित तीन टीमों को बदमाशों को पकड़ने में लगा दिया है। पीड़ित परिवार द्वारा बदमाशों की संख्या 8 से 10 बताई है। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नुनायचा निवासी सुरजीत सिंह फौजी हैं। इन दिनों उनकी तै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.