जौनपुर, फरवरी 9 -- चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में कुछ दबंगों द्वारा भारतीय थल सेना में तैनात एक फौजी की मां को असलहा दिखाकर धमकी देने एवं गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। फौजी की मां ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। तत्पश्चात चंदवक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। रामगढ़ गांव निवासी अमित मिश्रा भारतीय थल सेना में लगभग 23 वर्ष से सेवारत हैं और इस समय लद्दाख में चीन बॉर्डर पर तैनात हैं। उनकी माता आशा मिश्रा ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। बेटा सीमा पर देश की सुरक्षा में लगा है। घर पर वह अकेली रहती हैं। उनका आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी संजय पाण्डेय और अवधेश पाण्डेय जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। आशा मिश्रा के अनुसार शुक्रवार को उक्त आरोपी अपने परिवार के साथ उनके दरवाजे पर आकर गाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.