मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी फौजी की पत्नी से पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला का पति भारतीय सेना में हैं और उनकी वर्तमान में सिक्किम में तैनाती चल रही है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने बेटे के साथ गांव में ही रहती हैं। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला हितेश काफी समय से उसके ऊपर बुरी नजर रख रहा था। अक्सर अकेला पाकर किसी न किसी बहाने घर में घुस आता था। पीड़िता के अनुसार कई बार आपत्ति जताने पर भी उसका व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता के अनुसार बीते 22 नवंबर सुबह करीब 11 बजे वह घर पर अ...