वाराणसी, फरवरी 14 -- चौबेपुर। कादीपुर कलां में शुक्रवार दोपहर अनुराग प्रजापति उर्फ धर्मेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा प्रजापति ने फांसी लगाकर जान दे दी। चौबेपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अनुराग प्रजापति सैन्यकर्मी है। महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाए हुए तहरीर दी। ससुरालियों के मुताबिक पूर्णिमा ने अपने कमरे में पंखे में साड़ी का फंदा बांध फांसी लगा ली। घरवालों की नजर पड़ी तो फंदे से उतारकर उसे लेढ़ूपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। पिता चंदौली के अलीनगर निवासी महेश चंद्र ने बताया कि पूर्णिमा की शादी सात फरवरी 2025 को हुई थी। उसे एक 3 माह का बच्चा भी है। आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति समेत अन्य ससुरालवाल...