बलिया, सितम्बर 27 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। फौजी का शव शनिवार की सुबह गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। अंतिम दर्शन के बाद राजकीय सम्मान के साथ गंगा नदी के हुकुमछपरा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र आयुष ने दी। हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी ग्राम पंचायत के गरयां निवासी 47 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता फौज में थे। वर्तमान समय में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के बर्धमान जनपद के पानागढ़ में थी। बताया जाता है कि बुधवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी। इसके बाद उन्हें पानागढ़ के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी होते ही पत्नी पिंकी और बड़े पुत्र आयुष पानागढ़ पहुंच गये। शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उनका पार्थिव शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.