सहारनपुर, अप्रैल 11 -- रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी में फौजी के कत्ल से सनसनी फैल गई। फौजी का गोली लगा शव घर के नजदीक ही चकरोड पर पड़ा मिला। फौजी अपने चाचा के बेटे की हत्या में मुख्य गवाह था जो छुट्टी लेकर गवाही देने आया था। परिजनों ने ऐलानिया कत्ल का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने गवाही देने पर हत्या की धमकी दी थी। एसएसपी रोहित सजवाण सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गांव मुंडीखेड़ी निवासी विक्रांत पुत्र रविंद्र भारतीय सेना में जवान था। विक्रांत एक माह की छुट्टी पर तीन दिन पहले घर आया था। बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर से कहीं चला गया था। रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। गुरुवार सुबह करीब छह बजे खेतों की तरफ जा रहे कुछ ग्रामीणों ने घर के निकट चकरोड पर विक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.