मुरादाबाद, जनवरी 1 -- नगर के प्राचीनतम मोहल्ले झंडा चौक ठाकुरान में रहने वाले फौजी अनूप सिंह का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। अनूप सिंह आर्मी में अच्छे पदों पर रहते हुए रिटायर हुए थे। 62 वर्षीय अनूप सिंह को बीमारी के चलते अस्पताल भेजा गया, जहां उनका लंबा उपचार चला, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। आगरा छावनी से खबर सुनकर उनके साथियों ने आकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। पार्थिव शरीर को उनके पुत्र त्रिलोक सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के विजेंद्र सिंह चौहान, धर्मेंद्र गांधी, कौशल सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, पंकज चौहान, विष्णु सिंह, भीष्म ठाकुर, सुमित सिंह , संजय राणा, पवन ठाकुर, राकेश सिंह, नाथू सिंह आदि ने घर जा...