दुमका, जनवरी 6 -- फौजदारी एकादश ने पटना को 103 रन से पराजित किया -रिंकू अभिषेक सीजन - 2 टी 20 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ बस स्टैंड स्थित खेल मैदान में सोमवार को रिंकू अभिषेक सीजन -2 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला पटना टीम और फौजदारी - 11 टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में फौजदारी 11 टीम ने पटना टीम को 103 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पटना टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी फौजदारी 11 टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फौजदारी टीम के बल्लेबाज उज्ज्वल कुमार ने 18 गेंद में जबकि सुभांशु वर्मा ने 27 गेंद में 41- 41 रन, अंकित ने 21 गेंद में 38 रन, किशन दुबे ने 17 गेंद में 25 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। ...