बागपत, फरवरी 10 -- रमाला। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर ग्राम कंडेरा में खड़े ट्रक से टकराकर जान गंवाने वाले दोनों युवकों का सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांवों में शोक की लहर रही और हर आंख नम नजर आई। रविवार रात हुए हादसे में जान गंवाने वाले सिद्धार्थ पुत्र सतेंद्रपाल निवासी ग्राम ककौर और सागर पुत्र सुनील निवासी ग्राम बदरखा के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए थे। सिद्धार्थ का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि सागर के परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। सोमवार को परिजन व ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हादसे में दोनों युवकों की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। घरों में मातम पसरा हुआ है। गौरतलब है कि दोनों युवक शामली से श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.