सोनभद्र, मई 2 -- विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-39 ई के विंढमगंज यूपी बार्डर से सिंगरौली मध्य प्रदेश बार्डर के बीच जाम की समस्या का निदान करने के लिए फोर लेन सड़क बनाने का काम अंतिम चरण में है। सड़क निर्माण पूरा हो जाने से मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश सीधे जुड़ जाएंगे। एनएचईआई के अधिकारी अप्रैल माह में विंढमगंज से सिंगरौली तक निरीक्षण कर इस योजना को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। सिंगरौली से विंढमगंज तक वर्तमान समय में दो लेन सड़क है। जिसके कारण सिंगरौली से हाथी नाला तक आए दिन भीषण जाम लगता है। इसलिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसे चार लेन करने का निर्णय लिया है। वहीं दूसरी तरफ रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 39ई के ही खजूरी (गढ़वा) से विंढमगंज (यूपी बार्डर) तक फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य 75 फीसदी पूरा हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.