बक्सर, जनवरी 5 -- चालक फरार फोटो संख्या- 18, कैप्सन- रविवार की रात वीर कुंवर सिंह सेतु से बरामद शराब के साथ खड़ी उत्पाद इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद विभाग की पुलिस ने बीते शनिवार की रात वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर एक फोर्ड एंडेवर कार से 57 कार्टन विदेशी शराब जब्त की। हालांकि कार का चालक पुलिस को चकमा दे मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की रात करीब एक बजे यूपी की तरफ से आ रही फोर्ड एंडेवर कार की तलाशी के दौरान शराब के 57 कार्टन मिले। उत्पाद विभाग की पुलिस कार की तलाशी ले ही रही थी कि चालक मौका देख निकल भागा। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और उसके मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इधर, फरार कार चालक की तलाश भी शुरु हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...