सीवान, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति और चावल उत्पादन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मुख्य कारण फोर्टिफाइड राइस कर्नल के मौजूदा सप्लायरों द्वारा समय पर और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति न करना है। इस समस्या को देखते हुए जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर एक नए सप्लायर को जिले से संबद्ध करने का अनुरोध किया है। डीएम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, जिले की विभिन्न राइस मिलों द्वारा कुल 3710 क्विंटल एफआरके की मांग की गई थी। इसके विरुद्ध वर्तमान सप्लायरों मेसर्स मां दुर्गा इंडस्ट्री और मेसर्स झुनझुनवाला ऑयल मिल्स लिमिटेड द्वारा केवल 657.50 क्विंटल की ही आपूर्ति की गई है। अभी भी 3052.50 क्विंटल एफआरके ...