इटावा औरैया, जनवरी 29 -- जसवंतनगर के निलोई गांव में 26 जनवरी को 78 वर्षीय वृद्ध मुन्नालाल शाक्य की हत्या के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के माध्यम से मामले की तह तक पहुंचने में जुट गई है। हत्या के समय अपराधी ने घटनास्थल पर ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं छोड़ा, जिससे उसकी पहचान या गिरफ्तारी संभव हो सके। यही कारण है कि पुलिस को साक्ष्यों और तकनीकी जांच का सहारा लेना पड़ रहा है। फिंगरप्रिंट से पुलिस हत्यारे तक पहुंच सकती है। घटना स्थल से पुलिस ने जले हुए अवशेष और खून के नमूनों के साथ एक खून से सना डंडा भी कब्जे में लिया है। शुरुआती अनुमान यह लगाया जा रहा है कि यही डंडा हत्या में इस्तेमाल हुआ होगा। थाना प्रभारी ने कहा कि डंडे पर हत्यारे के फिंगरप्रिंट होने की संभावना है और इसे फोरेंसिक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। इस जांच से न केवल हत्यारे की पह...