समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- मोरवा। चकलाल शाही ताजपुर फोरलेन सड़क पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक सप्ताह के भीतर तीसरी घटना है जब युवक की मौत हुई है। सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार के चिथड़े उड़ गए। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कामराव निवासी मोहम्मद सुहैल के पुत्र मो. निराले (25) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जोरदार टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों बीच सड़क पर गिर गये जहां जख्मी एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी की पहचान मो. रहमान के रूप में हुई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया लेकिन परिजनों ने उसे बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची ताजपुर थाना की पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.