गिरडीह, दिसम्बर 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। निर्माणाधीन शहर की पहली फोरलेन सड़क पर अतिक्रमण करनेवालों पर प्रशासन लगातार एक्शन ले रहा है। ऐसे अतिक्रमणकारियों से गिरिडीह नगर निगम ने शुक्रवार को 11 हजार रुपए तक जुर्माना राशि की वसूली की, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी ऐसे वाहनों से धड़ाधड़ चालान काटे, जो सड़क को अतिक्रमण कर खड़े थे। निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई विगत दो-तीन दिनों से चल रही है। सिटी मैनेजर विपिन बिमल ने कहा कि सड़क अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई लगातार चल रही है और आगे भी चलेगी। टावर चौक से खदेड़े गए अतिक्रमणकारी: निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई टावर चौक पर चली। टावर चौक की सड़क पर दोनों ओर सड़क को दुकान लगाकर अतिक्रमण करनेवालों पर कार्रवाई की गई। काफी संख्या में फुटकर दुकानदार सड़क पर दुकानें लगाए थे। जिससे सड़क की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.