बोकारो, दिसम्बर 25 -- जरीडीह अंचल क्षेत्र बांधडीह के कोचागोडा फोरलेन सड़क किनारे लंबे चौड़े फैलीं सरकारी जमीन पर भू माफियाओं के द्वारा जीसीबी लगवाकर कर भूमि समतली करवाएं जाने की भनक जब स्थानीय गांव वालों को लगी तब आदिवासी महिलाएं एकत्रित होकर जमकर बवाल काटा।इसी क्रम में भू- माफियाओं के लाठी की प्रहार में गांव की एक महिला झुमरी देवी के सर पर चोट लगने से लहूलुहान हो गई।ग्रामीणों का आरोप है, कि गांव के कुछेक लोग बाहरी लोगों को लाकर ज़मीन कब्जाने के लिए जीसीबी चला रहा था।जब इसका विरोध किया तो भू -माफिया मारपीट पर उतारू हो गया। माहौल बिगड़ता देख किसी ने जरीडीह थाना को खबर दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । पुलिस ने मामला शांत करवाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीण बताते हैं कि भू माफियाओं की गिद्ध दृष्टि वर्षों स...