मैनपुरी, जुलाई 13 -- भोगांव-मैनपुरी फोरलेन मार्ग पर जल्द हरियाली दिखाई देगी। नगर पंचायत चेयरमैन नेहा तिवारी, प्रतिनिधि आशीष तिवारी की पहल पर फोरलेन मार्ग के डिवाइडर पर पौधे रोपने के लिए साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा को लेकर डिवाइडर के दोनों तरफ लोहे की जाली लगाई जाएगी। बस स्टैंड से लेकर नगला सुखू तक सफाई कार्य किया जा रहा है। लगभग 1200 पौधों को रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें फाकर, बेजोलियम, अशोक सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। नगर के लोगों से पोघारोपण अभियान में सहयोग देने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.