गोरखपुर, फरवरी 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली शहर की प्रमुख फोरलेन सड़क पर रेलवे बस अड्डा यातायात की रफ्तार रोक रहा है। हालात यह हैं कि बस अड्डे के अंदर पर्याप्त जगह न होने के कारण रोडवेज और अनुबंधित बसें सड़क पर ही खड़ी होकर सवारियां भर रही हैं। इससे यूनिवर्सिटी चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन, महाराणा प्रताप चौराहा से रेल म्यूजियम मार्ग तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि रोडवेज प्रबंधन का तर्क है कि परिसर के भीतर डीजल पंप के पास मिट्टी पाटने और लेवलिंग का काम चल रहा है, जिस कारण बसें फिलहाल पूरी तरह अंदर प्रवेश नहीं कर पा रही हैं, लेकिन यह जाम की समस्या महीनों से बनी हुई है। पड़ताल में सामने आया कि रोडवेज ने बस अड्डे की ओर की लगभग 300 मीटर सड़क को बैरिकेडिंग कर अपने कब्जे में ले लिया है। इस रास्ते से आम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.