मुंगेर, नवम्बर 12 -- बरियारपुर। निज संवाददाता बरियारपुर में विकास के लिए फोरलेन का निर्माण तो हुआ लेकिन इसके निर्माण से इस क्षेत्र के किसानों की मुसीबतें बढ़ गयीं। गंगा का पानी अब भी सैकड़ों एकड़ खेतों में फैला हुआ है। जल जमाव के कारण अब तक अब तक खेतों की जुताई तक नहीं हो पायी है। जबकि नवंबर महीने का दूसरा सप्ताह भी अब बीतने को है। समय पर फसल की बुआई नहीं होने से किसानों को अब चिंता सताने लगा है कि इस बार दलहन सहित अन्य फसल को उपज नहीं हो सकेगा। फोरलेन के कारण फंसा है बाढ़ का पानी बरियारपुर से भागलपुर की तरफ जाने वाली फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। खेतों के बीचोबीच फोरलेन के निर्माण होने से सैकड़ों एकड़ खेतों में अब भी जलजमाव हैं। गंगा का पानी बरियारपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में घुसा था। लेकिन कई पंचायतों के खेतों से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.