भागलपुर, मई 14 -- कहलगांव प्रखंड के घोघा थानाक्षेत्र के कुशाहा गांव के समीप फोरलेन सड़क पर बीते दो मई की रात छिनतई की घटना का घोघा पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एकचारी थाना क्षेत्र के छोटी मोहनपुर गांव में छापेमारी कर भादो उर्फ सुनील मंडल को गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर लूटकांड में शामिल छोटी मोहनपुर गांव के बृजेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। दोनों के निशानदेही पर लूटी गई बाइक के खरीददार बड़ी मोहनपुर गांव के बबलू मंडल को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लूटकांड में शामिल दोनों युवक घोघा थाना क्षेत्र के दो आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिए थे। लूटे हुए बाइक को लेकर अपने गांव चले गए। मोबाइल की बरामदगी नहीं हो पायी है। अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.