मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरभंगा फोरलेन पर शनिवार को मधुबनी के बेनीपट्टी थाने के बिशनपुर बगवासा निवासी फणीश शेखर सिंह राठौर (35) के शव मिलने में रविवार को पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि दूसरे दिन भी परिजनों ने केस नहीं दर्ज कराया है। मृतक के परिजनों से दिन में कई बार बात हुई है। सोमवार को चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल का सीडीआर और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने मौखिक रूप से फणीश की हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर, डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...