रामगढ़, जनवरी 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में भदानीनगर ओपी क्षेत्र स्थित वनगड़ा गांव के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइकर्स के स्टंट के कारण तीन हादसे हुए। इसमें एक स्कूटी और दो बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिसमें सवार पांच सवार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चैनगड़ा निवासी मो रहीम अपनी स्कूटी (जेएच 24ए-3989) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइकर्स स्टंट करते हुए चकमा देने लगे, जिससे मो रहीम असंतुलित होकर गिर पड़े। बाइकर्स के कारण दो अन्य बाइक भी गिर गई। हादसे में रामगढ़ के संतोष राम, दीपक कुमार, सांडी निवासी राहुल राजभर और विशाल कुमार घायल हो गए। मो रहीम को ज्यादा चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज से राहगीर भयभीत रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं...