कुशीनगर, मई 20 -- कुशीनगर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा हाटा व फाजिलनगर में फोरलेन पर बनने वाले सभी छह फ्लाईओवरों की शिलान्यास मंगलवार को करेंगे। इसके लिए हाटा व फाजिलनगर में शिलान्यास समारोह आयोजित होंगे। पहले हाटा में दो व उसके बाद फाजिलनगर में तीन फ्लाईओवरों की आधारशिला रखी जाएगी। दोनों जगह केन्द्रीय मंत्री की जनसभा होगी। सोमवार को सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी और फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्रीय जनता की बघौचघाट मोड़ पर फ्लाईओवर बनाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। फाजिलनगर में फोरलेन पर ओवरब्रिज का शिलान्यास मंगलवार की शाम को होगा। फोरलेन पर बघौचघाट मोड़, पटहेरिया व सलेमगढ़ में बनने वाले फ्लाईओवरों का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.