आरा, मार्च 17 -- -बड़हरा थाना क्षेत्र के काजीचक गांव के समीप सोमवार को हादसा -इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में छात्र ने तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में आरा-छपरा फोरलेन पर बड़हरा थाना क्षेत्र के काजीचक गांव के पास सोमवार की दोपहर बेलगाम ट्रैक्टर ने स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र को कुचल दिया। इसमें गंभीर रूप से जख्मी छात्र की इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृत छात्र काजीचक गांव निवासी लक्की चंद महतो का 10 वर्षीय पुत्र खुशहाल कुमार था। वह क्लास छह का छात्र था। उसकी मां शीला देवी ने बताया कि रोज की तरह सोमवार की सुबह उनका बेटा परीक्षा देने स्कूल गया था। दोपहर में स्कूल से घर लौट रहा था। उसी दौरान गांव के समीप बेलगाम ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.