कुशीनगर, मई 13 -- कुशीनगर। मंगलवार को सुबह फोरलेन पर फलमंडी के सामने खड़े ट्रक में गोरखपुर से तमकुही राज जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में बस सवार 10 यात्री घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सवारियों से भरी प्राइवेट बस गोरखपुर से तमकुहीराज जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे हाटा में फलमंडी के सामने खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई।आस पास मौजूद लोगों ने बस से घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचाया गया। वहां डाक्टर अजय कुमार सिंह ने अपने टीम के साथ सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया। घायलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.