गिरडीह, जून 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के कल्याणडीह से अम्बेदकर चौक तक बननेवाले फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जारी है। सड़क निर्माण के दौरान भंडारीडीह में जलापूर्ति पाइप फट गया है। जिससे लाखों लीटर पानी सड़क पर बहकर यूंहि बर्बाद हो गया, वहीं दूसरी ओर निर्माणधीन सड़क पर पानी का जमाव हो गया। जिस कारण आगमन में भी लोगों को काफी परेशानी होती रही। हालांकि सोमवार दोपहर बाद फटा पाइप को दुरुस्त कर किसी तरह बर्बाद हो रहे पानी को रोका गया। इससे पहले पानी की धारा इतनी तेज थी कि आधे घंटे में मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया। बताया गया कि रविवार रात इस मार्ग पर फोरलेन का कार्य चल रहा था। इस दौरान दो स्थानों पर जलापूर्ति की पाइप फट गया। जिसके बाद जलापूर्ति पाइप से पानी सड़क पर बहने लगा। भंडारीडीह स्थित मदरसा का पाइप निर्माण के दौरान फट गया। दोनों स्थानों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.