गढ़वा, अक्टूबर 5 -- रमना, प्रतिनिधि। रमना-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर परसवान गांव के समीप फोरलेन निर्माण कर्मियों की लापरवाही हादसे का कारण बन गई। निर्माण कार्य में लगी कंपनी और उसके कर्मियों की लापरवाही से रमना निवासी 28 वर्षीय कमलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार फोरलेन निर्माण में कार्यरत कर्मी सड़क किनारे खड़े एक हरे वृक्ष को काट रहे थे। पेड़ काटने के दौरान सड़क पर किसी प्रकार का सुरक्षा संकेत या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था और न ही सड़क को आंशिक रूप से बंद किया गया था। इसी बीच कमलेश बाइक से श्री बंशीधर नगर की ओर जा रहा था। तभी पेड़ का एक हिस्सा टूटकर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार पर गिर पड़ा। तार टूटकर कमलेश के गले में फंस गया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.