लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- लखीमपुर। शहर के राजापुर नहर पुलिया से राजापुर चौराहे तक फोरलेन का निर्माण तेज हो गया है। निर्माण के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। करीब नौ अतिक्रमणकारियों को पहले से ही नोटिस जारी की जा चुकी है। अतिक्रमण की जद में आए मकानों पर विभाग ने लाल निशान लगाए हैं। वहीं लोगों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारी बताते हैं कि अतिक्रमण खुद न हटाया तो तुरंत हटवाया जाएगा जिससे निर्माण समय से पूरा हो सके। राजापुर चौराहे से नहर पुलिया तक फोरलेन का निर्माण करीब छह करोड़ से होना है। विभाग ने काम भी तेज कर दिया है। फोरलेन के दायरे में आने वाले बिजली के खंभे, पाइप लाइन शिफ्ट करने के लिए दोनों विभागों को धनराशि दी गई है। वहीं अब जो अतिक्रमण बचा है उसको हटाने का काम भी चल रहा है। वहीं फोरलेन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.