बेगुसराय, जनवरी 30 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लाखो थाना के सुरदासा ढाला के समीप फोरलेन एनएच-31 पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर टेम्पो सड़क किनारे पलट गयी। इससे चालक समेत उसपर सवार नौ लोग जख्मी हो गये। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मची रही। स्थानीय लोगों ने सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां सबों का इलाज चल रहा है। घायलों में टेम्पो चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी रामलाल महतो का पुत्र मुरारी कुमार, इसी थाना के ईशापुर गांव निवासी स्व. रामदेव महतो का पुत्र सुरेश महतो, सुरेश महतो की पत्नी रेखा देवी, दिनेश महतो की पत्नी लीला देवी, रामबिलास चौधरी की पत्नी मीना देवी, महेशखूंट इंगलिश बन्नी निवासी स्व. मंटुन चौधरी की पत्नी बबीता देवी, मुन्ना चौधरी की पत्नी कंचन देवी, मुन्ना चौधरी की 13 वर्षीया पुत्री लक्ष...