फरीदाबाद, जनवरी 16 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के पास एपीके फाइल भेजकर उसका फोन हैक करके 37 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसजीएम नगर एनआईटी फरीदाबाद निवासी नवीन शर्मा ने बताया कि उसके पास व्हाट्सएप के माध्यम से एक एपीके फाइल लोड करी गई। उसका आईसीसी बैंक से यूपीआई के जरिए उसके 16,200 रुपये 18 नवंबर को निकल गए। उसने अपना फोन रिसेट किया। दोबारा नया डेबिट कार्ड मंगवाया और दोबारा यूपीआई से जुडा लेकिन 30 नवंबर 2025 को उसके खाते से 19,999 रुपये कट गए। उसे यकीन है कि उसकी खाते से एपीके फाइल के जरिए ही उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसके 36,199 रुपये कटे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.