फरीदाबाद, दिसम्बर 25 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के पास लिंक भेज कर फोन हैंक कर लिया। इसके बाद उसके खाते से 2 लाख 53,950 रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 17 दिसंबर को हुई। सेक्टर 21 बी निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक लिंक भेज कर उससे जानकारी हासिल करके उसका फोन हैक कर लिया गया। उसके बाद उसके खाते से 2 लाख 53,950 निकल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...