बेगुसराय, जून 17 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन मुख्य टिकट घर स्थित रेलवे इन्क्वायरी का फोन मंगलवार को लगातार व्यस्त होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। सबसे विकट स्थिति दूर दराज के रेलयात्रियों को उठानी पड़ी। क्योंकि ट्रेन की सही जानकारी नहीं लगने की सूरत में उन्हें समय से पूर्व स्टेशन पहुंचने की विवशता बनी रही।यह सिलसिला दिन भर चलता रहा।यात्रियों का आरोप है कि पूछताछ कार्यालय के कर्मी द्वारा फोन का चोंगा उठाकर रख दिया जाता है।इससे फोन लगातार व्यस्त ही बताता है।इस संबंध में डीसीआई आमिर साह ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.