कटनी, फरवरी 14 -- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में होने वाली ससुराल पहुंचे एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतक की नाबालिग मंगेतर ही उसकी कातिल निकली। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश कर दिया है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जब युवक अपनी होने वाली नाबालिग पत्नी से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इस दौरान मोबाइल पर किसी दूसरी लड़की का फोटो देखने के बाद उन दोनों में कथित तौर पर विवाद हुआ और नाबालिग मंगेतर ने तार से उसका गला घोंटकर मार दिया था। वारदात के बाद उसने शव को ठिकाने लगा दिया था। अगले दिन सुबह गांव के पास ही युवक की लाश मिली था। गले पर मिले निशानों से पुलिस को शुरू से ही हत्या का शक था। तफ्तीश के दौरान पुलिस को उसकी मंगेतर पर शक हुआ, जब कड़ाई से पूछताछ की...