बरेली, दिसम्बर 15 -- भमोरा। नव विवाहिता से फोन पर अश्लील बातें करने वाले युवक के खिलाफ भमोरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सरदारनगर चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी पिछले महीने हुई थी। उसी के गांव का एक युवक फोन करके उससे अश्लील बातें करता था। इसकी उसने रिकॉर्डिंग कर ली थी। शादी से पहले उसने पति को रिकॉर्डिंग सुनवाकर रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की। पति ने घरवालों को बताया तो उन्होंने विरोध किया तो झगड़े पर आमादा हो गया। इस मामले में पुलिस ने नवविवाहिता की तहरीर पर आरोपी नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...