फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- थाना दक्षिण में एक पति को अपनी पत्नी को दूसरे युवक से फोन पर बात करने से रोकना महंगा पड़ गया। पति के टोकने पर गुस्से में आई पत्नी ने युवक के साथ मिलकर पति को पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। मामला थाना दक्षिण क्षेत्र का है। सोनेलाल की चक्की में सामने वाली गली में रहने वाले युवक का कहना है कि उसकी पत्नी विमल नाम के एक लड़के से फोन पर बातचीत करती है। पीड़ित पति का कहना है कि उनसे पत्नी को युवक से बात करने के लिए मना किया तो पत्नी ने बात मानने के बजाए युवक को पूरी बात बता दी। इसके बाद पत्नी ने युवक के साथ मिलकर अपने ही पति के साथ मारपीट की। वहीं धमकाया कि अगर उसने फिर से उन दोनों के संबंध में कुछ बोला तो जान से मार देंगे। पीड़ित पति खौफजदां है तथा पुलिस की शरण ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.