मुरादाबाद, फरवरी 18 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने मंगलवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और मायके में ही रह रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना मझोला क्षेत्र के मोहल्ला कंजीवाला निवासी रोहित सैनी का अपनी पत्नी से पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी। बीते मंगलवार की शाम रोहित की पत्नी से फोन पर बात हुई तो फिर से विवाद हो गया था। इसके बाद रोहित अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। रात में किसी वक्त वह फंदे पर लटक गया। बुधवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन इसके बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाकर ...