पीलीभीत, नवम्बर 10 -- पूरनपुर। अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमका एक महिला सहित दो लोगों के बैंक खाते से ढाई लाख से अधिक धनराशि ठग ली। खाते से रुपए निकलने के बाद जानकारी लग सकी। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव पचपेड़ ता. महाराजपुर की रहने वाली कमलजीत कौर पत्नी हरपाल सिंह ने बताया कि उनके फोन पर बीते 22 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने बातों में बहलाकर कमलजीत के खाते की पूरी जानकारी कर ली। उसके बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपए ठग लिए। जानकारी लगते ही कमलजीत के होश उड़ गए। दूसरा मामला थानामाधोटांडा के ही गांव खजुरिया मझारा का है। यहां के रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि 26 जून दोपहर दो बजे उनके पास भी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद बैंक अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की जानकारी कर ली। कुछ ...