गोरखपुर, अप्रैल 30 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या तीन रविदास नगर की रहने वाली सानिया (21) पुत्री नसरुद्दीन ने तीन तलाक दिए जाने से आहत होकर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पति ने फोन पर तीन तलाक दिया था। इससे परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने पर चक्कर लगाना शुरू किया। चौरीचौरा और महिला थाने पर चक्कर काटने के बाद सोमवार की रात में 9 बजे घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर लिया। मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। सानिया की शादी दो वर्ष पूर्व 7 अगस्त 2023 को मुम्बई में रहने वाले सलाउद्दीन से हुई थी। पति और पूरा परिवार मुंबई में रहता है। मायके वालों का आरोप है कि आए दिन दोनों के बीच में विवाद होता था। सानिया पति की प्रताड़ना से परेशान थी। पति ने इसी दौरान फोन पर तलाक दे दिया था। शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.