गिरडीह, फरवरी 15 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डांगारडीह (किसगो) गांव में एक व्यक्ति को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने हीरोडीह पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग रविवार को की है। इस मामले को लेकर डांगारडीह निवासी सुखदेव साव के पुत्र पंकज कुमार साव ने हीरोडीह थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है। कहा है कि जमीन मापी के दौरान पड़ोसी बलदेव साव ने मेरे पिता को बुलाया था। इसी विवाद को लेकर 13 फरवरी 2026 की सुबह अपने गांव के ही जगदीश साव ने मोबाइल फोन के माध्यम से उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब मामले को सुलझाने के उद्देश्य से वे संबंधित व्य...