बुलंदशहर, फरवरी 21 -- मंडी चौकी क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी के भाई पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास विकास-2 निवासी शुभम कुमार पुत्र जसबीर सिंह ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि 5 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से लगातार कॉल आई। चौथी बार कॉल उठाने पर कॉल करने वाले ने खुद को उनकी पत्नी विनिता का भाई सुमित, निवासी गांव हुर्थला सलेमपुर बताया। आरोप है कि सुमित ने फोन पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा गाली-गलौज करते हुए कहा कि "तुझे बुलंदशहर में रहना है या नहीं"। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने काले आम चौराहे पर जान से मारने की धमकी दी और पत्नी से चल रहे मुकदमे को न लड़ने का दबाव बनाया। शुभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.