बाराबंकी, अक्टूबर 28 -- मसौली। सोशल मीडिया पर एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दरोगा फोन पर किसी से बात करते हुए जाति सूचक गालियां दे रहा है। यह वीडियोवायरल होने के बाद महकमें में हड़कंप मचा है। हालांकि दैनिक हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो मसौली थाना के एक दरोगा का ही बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के विषय में बताया जा रहा है कि जमीन पर पुआल रखने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के थे। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन दूसरा पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। जिससे वह लोग विवाद कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इस पर सिपाही ने इसकी सूचना फोन पर उपनिरीक्षक को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.