गुमला, फरवरी 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के नावाटोली गांव में सोमवार देर शाम एक युवक के अचानक उठाए गए कदम से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नावाटोली निवासी 30 वर्षीय विकास एक्का अपने दो दोस्तों के साथ सफी नदी पुल के पास खड़ा था। इसी दौरान उसकी प्रेमिका से मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बातचीत के बाद वह काफी उत्तेजित हो गया और आवेश में आकर पुल से नीचे कूद गया। यह देख उसके साथ मौजूद दोनों दोस्त घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे निजी वाहन से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चैनपुर सीएचसी में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के...