नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी इलाके में सोमवार सुबह मामूली बात पर हुए विवाद ने एक ऑटो मैकेनिक की जान ले ली। मोबाइल चार्ज करने से मना करने पर दो युवकों ने ऑटो मैकेनिक और उसके सहायक पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में 45 वर्षीय मैकेनिक वीर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका सहायक रामकिशन घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे 13/31, त्रिलोकपुरी स्थित एक ऑटो मरम्मत की दुकान पर दो युवक मोबाइल चार्ज करने पहुंचे थे। दुकान पर मौजूद मैकेनिक वीर सिंह ने चार्जर देने से मना कर दिया। इस बात पर आरोपियों और मैकेनिक के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर एक युवक ने चाकू निकालकर वीर सिंह पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.