नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- आजकल लोग सोशल मीडिया पर घंटों समय बिता देते हैं। रील्स देखने या फिर फेसबुक-इंस्टा चलाने में लोगों का पूरा दिन या रात चली जाती है। फोन की लत ऐसी है कि कई लोग बाथरूम में भी फोन चलाते हैं। लंबे समय तक फोन चलाने से सिरदर्द तो होता ही है और दिमाग पर भी इसका बुरा असर भी होता है। नोएडा के हेडस्पेस हीलिंग की फाउंडर और साइकोलॉजिस्ट जया सुकुल ने हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आजकल लोगों को फोन की बुरी लत लग चुकी है और ये दिल-दिमाग के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। इससे पॉपकॉर्न ब्रेन सिंड्रोम का खतरा बढ़ रहा है।क्या है पॉपकॉर्न ब्रेन सिंड्रोम पॉपकॉर्न ब्रेन सिंड्रोम का मतलब है आपका दिमाग सही तरीके से चीजों को समझ नहीं पा रहा। जया सुकुल के मुताबिक, आप सोशल मीडिया पर लगातार जब इधर से ऊधर जाते हैं या फ...